'पुष्पा 2' ने रचा इतिहास, भारत में ₹700 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' भारत में ₹700 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने फिल्म 'स्त्री 2' (₹600 करोड़) को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया है। गौरतलब है, 'पुष्पा 2' भारत में अब तक करीब ₹1,100 करोड़ की कमाई कर चुकी है।