'पुष्पा 2' बनी सबसे तेज़ी से ₹1000 करोड़ की कमाई करने वाली भारतीय फिल्म
अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' सबसे तेज़ी से दुनियाभर में ₹1000 करोड़ की कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' ने 6 दिनों में ही यह रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभास अभिनीत 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न' के नाम था जिसने 10 दिन में दुनियाभर में ₹1000 करोड़ की कमाई की थी।