'पैसा बड़ा है या जीवन?' छोटी बच्ची ने दी बड़ी सीख, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक युवती और एक बच्ची के बीच 'जीवन में पैसे की अहमियत' पर बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। युवती से बच्ची कहती है, "पैसा खिलौना है, जितना भी कमा लो हाथ में छोटा ही लगेगा...तुम्हें जीवन बचाना है या पैसा चाहिए?...पैसा कमाते-कमाते इंसान ऊपर चला जाता है...देने वाला भगवान है...हम उसी का खाते हैं।"