'पास बैठकर पैर रगड़ने लगा, कीपैड चलाने के बहाने प्राइवेट पार्ट छुए' TCS कांड में महिला का आरोप
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, टीसीएस (नासिक) ब्रांच में बतौर असोसिएट जुलाई-2024 में जॉइन करने वाली एक महिला ने बताया है कि ऑफिस में आरोपी उसके देवी-देवताओं का अपमान करते थे। बकौल महिला, एक दिन आरोपी शफी शेख उसके बगल में बैठकर अपने पैर उसके पैरों से रगड़ने लगा और कीपैड चलाने के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ।