'पति-बेटा जेल में हैं, तुम्हें मारना आसान है', बिहार की पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

बिहार की पूर्व मंत्री व आरजेडी नेत्री बीमा भारती को मोबाइल पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है और ₹10 लाख रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले ने कहा, "तुम्हारा पति और बेटा जेल में हैं, तुम्हें खत्म करना कोई मुश्किल काम नहीं।" मामले को लेकर बीमा भारती ने फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Load More