'पत्नी' की तलाश कर रहे 80-वर्षीय ब्रिटिश बिज़नेसमैन को पूर्व पत्नी को देने होंगे ₹15 करोड़
ब्रिटिश बिज़नेसमैन 80-वर्षीय सर बेंजामिन स्लेड पूर्व-पत्नी के खिलाफ £1.2 मिलियन (करीब ₹15.33 करोड़) का केस हार गए हैं। बकौल स्लेड, 'अत्यधिक रईस' होने के कारण उन्हें परेशान किया गया। स्लेड ने पिछले साल अपना वारिस पैदा करने के लिए जीवनसाथी की तलाश में 'विज्ञापन' दिया था और होने वाली पत्नी को बेशुमार पॉकेट मनी/वीआईपी लाइफस्टाइल जैसे ऑफर दिए थे।