पत्नी के चरित्र पर था शक, वकील ने कमरे में लगाया कैमरा; 2 दिन बाद रिकॉर्डिंग से हुआ नया खुलासा
जयपुर में एक महिला पर अपने घर से ज़ेवर चोरी करने का आरोप लगा है। पेशे से वकील ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी पर नज़र रखने के लिए कमरे में हिडन कैमरा लगाया था। कैमरा लगाने के दो दिन बाद घर से ज़ेवर गायब हो गए और जब रिकॉर्डिंग देखी गई तो उसकी पत्नी ही ज़ेवर चुराती दिखी।