'पत्नी ने 9 शादियां कीं, मैं 7वां पति हूं', कोर्ट में शख्स के आरोप पर महिला बोली- मैंने केवल 4 शादी कीं
कर्नाटक हाईकोर्ट में शख्स ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने 9-शादियां कीं और वह उसका सातवां पति है। इसपर महिला ने जवाब दिया कि उसने केवल 4-शादियां की हैं और हर बार पिछली शादी से कानूनी तौर पर अलग होने के बाद विवाह किया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने शख्स के खिलाफ क्रूरता के आपराधिक मामले की कार्यवाही रद्द की।