'पशु तो तुम हो भाई, गाय हमारी माता है', गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने की मांग पर CM योगी
एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुछ लोग कहते हैं...गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करो।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उनसे कहता हूं पशु तो आप हैं...गाय हमारी माता है उससे हमारा रिश्ता...जन्मों-जन्मों का है।" उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख गायों को आश्रय दिया जा रहा है।