'पश्चिम बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन', बीजेपी नेता ने क्यों किया यह दावा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नादिया से बीजेपी उम्मीदवार असीम सरकार ने कहा है कि अगर 4 मई के बाद दोबारा मतदान हुआ तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कई जगह ईवीएम मशीनों में खराबी आई है जिसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।