'पहले VIP एससी जज को बिठाया गया', उड़ान की बोर्डिंग में 20 मिनट की देरी पर भड़के उद्यमी

उद्यमी लॉयड मैथियास का दावा है कि अहमदाबाद-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विपुल पंचोली और पत्नी को पहले VIP बोर्डिंग देने के कारण यात्रियों की बोर्डिंग 20 मिनट लेट हुई। उनके मुताबिक, जज के साथ 6 सुरक्षाकर्मी और एयरलाइन के 3 कर्मचारी थे। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या भारत की न्यायपालिका VIP कल्चर को बढ़ावा देती है?"

Load More