'पहले आओ, पहले जाओ' स्वीडन का अनोखा ऑफिस कल्चर देख हैरान हुई भारतीय महिला; वीडियो वायरल
स्वाति नामक एक भारतीय महिला ने बताया है कि भारत में अमूमन ऑफिस सुबह 9:30-10 बजे शुरू होता है लेकिन स्वीडन में अलग सिस्टम है। बकौल स्वाति, स्वीडन में 'पहले आओ, पहले जाओ' वाला सिस्टम है इसलिए सुबह 7:45 बजे तक दफ्तर पहुंच जाते हैं ताकि वे शाम को जल्दी घर जा सकें और परिवार संग समय बिता सकें।