पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रेया घोषाल ने सूरत में होने वाला कॉन्सर्ट किया रद्द
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंगर श्रेया घोषाल ने सूरत (गुजरात) में 26-अप्रैल को होने वाला अपना कॉन्सर्ट रद्द किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऑर्गेनाइज़र और कलाकारों ने मिलकर कॉन्सर्ट रद्द करने का फैसला किया है। सभी को पूरा पैसा वापस मिलेगा।" इससे पहले अरिजीत सिंह ने चेन्नई कॉन्सर्ट और रैपर बादशाह ने अपना म्यूज़िक लॉन्च रद्द किया था।