'फोन पकड़, अभी के अभी सोशल मीडिया हटा', 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा को मिली थी सलाह
टी20 विश्व कप 2026 में लगातार 3 डक के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया हटाने को कहा था। अभिषेक ने बताया कि तीनों ने उनसे कहा था, "फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा अभी के अभी।" बकौल अभिषेक, इससे उन्हें मदद मिली थी।