'फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू', कोहली ने पत्रकार के लिए गाया 'खिलाड़ी 786' का गाना; वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के लिए फिल्म 'खिलाड़ी 786' का गाना 'फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू' गाया। इस दौरान उन्होंने 'बलमा' की जगह मज़ाक में 'विमलवा' कहा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। विमल ने लिखा, "विराट से अचानक गाना सुनने का मौका हर दिन नहीं मिलता।"