'फिर आई हसीन...' के प्रमोशन के दौरान फट गई थी सनी कौशल की पैंट, कैमरा हटाते दिखे विक्रांत
फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान अभिनेता सनी कौशल की पैंट फट गई थी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म से जुड़े कलाकारों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सनी की पैंट फटने पर अभिनेता विक्रांत मैसी कैमरा हटाते हुए नज़र आए। इसके बाद सनी प्रमोशन के दौरान अपनी शर्ट कमर पर बांधकर घूमते नज़र आए।