'फिर आई हसीन दिलरुबा' के सेट पर लेट पहुंचने पर तापसी ने डांटा था: विक्रांत मैसी
ऐक्टर विक्रांत मैसी ने बताया है कि फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के सेट पर लेट पहुंचने पर उनकी को-स्टार तापसी पन्नू से उन्हे डांट पड़ी थी। विक्रांत ने बताया, "उनका होटल सेट से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर था लेकिन मैं कम-से-कम 10 मिनट की देरी से सेट पर पहुंचता था।" फिल्म में सनी कौशल भी नज़र आएंगे।