'फार्ट स्प्रे' करने वाले छात्र को सस्पेंड करने पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी को देने पड़े ₹3.3 करोड़
कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने एक सेटलमेंट में एक इज़रायली छात्र को करीब $400,000 (₹3.3 करोड़) दिए हैं जिसे इज़रायल-विरोधी प्रदर्शन के दौरान 'फार्ट स्प्रे' करने को लेकर सस्पेंड किया गया था। छात्र ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। छात्र ने कहा था कि उसने प्रदर्शनकारियों पर 'फार्ट स्प्रे' का इस्तेमाल 'भाषण की नुकसानरहित अभिव्यक्ति' के रूप में किया था।