'फिर मिलेंगे' में सलमान ने HIV मरीज़ के रोल के लिए चार्ज किया था सिर्फ ₹1
फिल्म 'फिर मिलेंगे' के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताया है, "सलमान ने फिल्म में एचआईवी मरीज़ के रोल के लिए सिर्फ ₹1 चार्ज किया था और क्लाइमैक्स में वह किरदार मर जाता है।" उन्होंने आगे बताया, "इस फिल्म के लिए कई ऐक्टर्स ने मना कर दिया था लेकिन बाद में सलमान इसके लिए राज़ी हुए थे।"