'फिर से CM बनने का मौका मिला तो पहले 90 दिन में क्या करेंगे' सवाल का अखिलेश यादव ने दिया जवाब

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में पूछे गए 'अगर आपको फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला तो पहले 90 दिन में आप कौन-कौनसे फैसला लेंगे?' सवाल का जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा, "पहले 90 दिन में 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का काम करेंगे और 90 दिन में जाति जनगणना कराकर दिखा देंगे।"

Load More