'फ्लैट बुक करें, मात्र ₹200/वर्ग फीट' जैसे विज्ञापनों को लेकर बिहार पुलिस ने किया आगाह
बिहार पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत 'फ्लैट बुक करें, मात्र ₹200/वर्ग फीट...ऑफर सीमित समय के लिए मान्य' जैसे विज्ञापनों को लेकर आगाह किया है। पुलिस ने कहा, "ऐसे विज्ञापनों के झांसे में न आएं। यह साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है। प्रॉपर्टी बुक करने से पहले इसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें।"