'फुलेरा' की खस्ता हालत का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- 'बनराकस' आ गया है
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले के महोड़िया गांव के पंचायत भवन के आसपास की खस्ता हालत का वीडियो वायरल हुआ है। लोग अब इसे प्यार से 'फुलेरा' बुलाते हैं। इसके बाद लोग मज़ाकिया लहज़े में कहने लगे, "देख लो, बनराकस आया और फुलेरा गया गड्ढे में।" वीडियो में बारिश के बाद हर जगह कीचड़-ही-कीचड़ दिख रहा है।