'बैकफ्लिप' कर रहा युवक संतुलन बिगड़ने से सिर के बल ज़मीन पर गिरा, वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खेत में बने एक कमरे की छत से एक युवक 'बैकफ्लिप' करता दिख रहा है। वीडियो में स्टंट करते समय संतुलन बिगड़ने से युवक सिर के बल ज़मीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है जिसे वहां मौजूद लड़के उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, युवक ज़मीन पर ही लेटा रहता है।