रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' के चयन के लिए सबसे पहले क्रिएटिव टीम टीवी, बॉलीवुड, ओटीटी की मशहूर हस्तियों और इंफ्लुएंसर की लिस्ट बनाती है। कंट्रोवर्सी या किसी वजह से चर्चा में रहे लोगों को ज़्यादा तवज्जों दी जाती है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों का इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट, फिटनेस टेस्ट, ड्रग टेस्ट, साइकोलॉजी/मेंटल/स्ट्रेस टेस्ट आदि किया जाता है।