'बिग बॉस' फेम बंदगी कालरा के घर हुई चोरी, भारी मात्रा में कैश व कीमती सामान ले गए चोर
'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रहीं ऐक्ट्रेस बंदगी कालरा के घर पर हाल ही में बड़ी चोरी हुई है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। उन्होंने लिखा, "कल रात घर आई और देखा कि बहुत सारी पर्सनल चीज़ें व पैसे आदि गायब हैं। मेरी बहन की शादी थी...इसलिए घर पर बहुत सारा कैश रखा हुआ था।"