'बिग बॉस' में गईं रीति तिवारी और महेंद्र सिंह धोनी का है खास रिश्ता
'बिग बॉस 20' में गईं अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का पूर्व-कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से खास रिश्ता है। 'इंडिया टीवी' के मुताबिक, मनोज ने साल-1999 में धोनी की मुंहबोली बहन प्रतिमा पांडे (जिन्होंने अपना नाम रानी तिवारी रख लिया) से शादी की थी। इसके अलावा मनोज के साले अरुण, धोनी के पक्के दोस्त और बिज़नेस पार्टनर हैं।