'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी रहे सिंगर अब्दु रोज़िक की टूटी सगाई
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी रहे तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक की सगाई टूट गई है। रोज़िक ने इसकी पुष्टि कर बताया, "मैंने निकाह रद्द कर दिया है...सांस्कृतिक मतभेदों के चलते यह फैसला लेना पड़ा। मेरी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई चुनौतियां हैं...इसलिए मुझे ऐसे साथी की ज़रूरत है जो...मानसिक रूप से इससे निपटने के लिए तैयार हो।"