'बिग बॉस 18' में सलमान संग स्पेशल सेगमेंट होस्ट करेंगे अब्दू रोज़िक, कहा- रोमांचित हूं
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी रह चुके तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक ऐक्टर सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 18' के स्पेशल सेगमेंट होस्ट करेंगे। रोज़िक ने कहा, "मैं 'बिग बॉस 18' संग इस नई भूमिका में आने को लेकर रोमांचित हूं। मैं अपनी भाषा और वोकल स्किल्स पर मेहनत कर रहा हूं ताकि अपना बेस्ट दे सकूं।"