'बिग बॉस 18' होस्ट करने के लिए हर महीने ₹60 करोड़ चार्ज कर रहे हैं सलमान खान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 18' होस्ट करने के लिए अभिनेता सलमान खान हर महीने ₹60 करोड़ चार्ज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि अगर यह सीज़न पिछले सीज़न की तरह 15 हफ्तों तक चलता है तो सलमान करीब ₹250 करोड़ कमा सकते हैं। सलमान ने कथित तौर पर पिछले सीज़न की तुलना में अपनी फीस में बढ़ोतरी की है।