'बिग बॉस 19' के लिए इस पूर्व क्रिकेटर की बेटी के नाम पर लगी मुहर! सेक्स चेंज के बाद खूब हुई चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की ट्रांस बेटी अनाया बांगड़ टीवी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा होंगी। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज 'biggboss.tazakhabar' ने उनका नाम कंफर्म किया है लेकिन अनाया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है, अनाया एक ट्रांसजेंडर ऐथलीट, ग्राफिक डिज़ाइनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।