'बिग बॉस 20' से रिऐलिटी शो में डेब्यू कर सकते हैं आमिर खान के भाई फैसल खान: रिपोर्ट
'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान 6 सितंबर को 'बिग बॉस 20' में एंट्री करेंगे। यह किसी रिऐलिटी शो में उनका डेब्यू हो सकता है। गौरतलब है कि फैसल ने इससे पहले 2022 में कहा था, "बिग बॉस में हर कोई एक-दूसरे के खिलाफ होता है। मैं क्यों पिंजरे में बंद होऊं?"