'बिग बॉस OTT 3' फेम चंद्रिका का वड़ा पाव खाने के बाद अस्पताल जाना पड़ा: पुलिस से इन्फ्लुएंसर
फैजान अंसारी नामक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी-3' फेम चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ ₹100 करोड़ की मानहानि का दावा करते हुए इंदौर पुलिस (एमपी) में शिकायत दी है। अंसारी ने बताया, "चंद्रिका अपने वड़ा पाव में बीमार करने वाला सामान मिलाती है...मुझे उसका वड़ा पाव खाने के बाद अस्पताल जाना पड़ा।"