'बिग बॉस ओटीटी' फेम मनीषा रानी ने अपने पिता को गिफ्ट की कार, कहा- उनके सपने पूरे करूंगी
'झलक दिखला जा 11' की विजेता व 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने अपने पिता को महिंद्रा की एक्सयूवी 3एक्सओ कार गिफ्ट की है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर मनीषा ने लिखा, "एक और सपना पूरा हुआ...पिता कोे उनकी बेटी की ओर से एक नया गिफ्ट। उनके सपने मेरे हैं और मैं उनके सभी सपने पूरे करूंगी।"