'बंगाल बंद' के दौरान बीजेपी नेता की कार पर शख्स ने चलाई गोली, सामने आया वीडियो
बीजेपी के 'बंगाल बंद' के दौरान भाटपाड़ा (पश्चिम बंगाल) में बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे की कार पर गोली चलाते शख्स का वीडियो सामने आया है। बीजेपी ने कहा, "टीएमसी के गुंडे गोलियां चलाने पर उतर आए...गोली पांडे के ड्राइवर को लगी।" बीजेपी ने कोलकाता रेप-हत्या केस को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से 'बर्बरता' के खिलाफ 'बंगाल बंद' बुलाया है।