'बागबान' को पहले 4 दिन नहीं मिले थे दर्शक; सलमान बने 'संकटमोचन': फिल्म निर्देशक की पत्नी

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बागबान' के निर्देशक रवि चोपड़ा की पत्नी ने बताया है कि फिल्म को पहले 4 दिन दर्शक नहीं मिले थे। उन्होंने आगे कहा, "फिल्म को पुराना कहकर कई डिस्ट्रिब्यूटर ने ठुकराया। फिर किसी ने बतौर गेस्ट अपीयरेंस सलमान खान को लेने की सलाह दी थी...यह फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।"

Load More