'बागबान' ठुकराने पर तबू की आंटी ने उनसे कहा था- चप्पल से मारूंगी: निर्माता रेणु चोपड़ा
फिल्ममेकर रेणु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि फिल्म 'बागबान' को करने से तबू ने इनकार कर दिया था। रेणु ने कहा, "रिलीज़ के बाद तबू ने अपनी आंटी को बताया कि यह फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी और उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। जिसपर उनकी आंटी ने 'ये चप्पल निकालकर तुम्हारे सिर पे मारूंगी' कहा था।"