'बाघ का करेजा...', बेटे को घुड़सवारी सिखाते दिखे बिहार के बाहुबली अनंत सिंह, शेयर किया वीडियो
मोकामा (बिहार) के बाहुबली अनंत सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बेटे को घुड़सवारी सिखाते दिख रहे हैं। अनंत सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा, "छोटे सरकार की निगरानी में घुड़सवारी अभ्यास करते हुए...लाडले।" वीडियो में अनंत सिंह कार से घोड़े के पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में 'बाघ का करेजा' गाना बज रहा है।