बीजेपी राज में एनकाउंटर का पैटर्न सेट हो गया है: 9 पॉइंट शेयर कर अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर 9 पॉइंट शेयर कर कहा है, "(यूपी में) बीजेपी राज में एनकाउंटर का एक पैटर्न सेट हो गया है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी अपने दल-बल के साथ ऐसे एनकाउंटरों को जितना अधिक सच साबित करने में लग जाती है...वह दरअसल उतना ही बड़ा झूठ होता है...बीजेपी ने सच का ही एनकाउंटर कर दिया है।"