'बैज़बॉल' से पीछे नहीं हट रहे, टेस्ट में 1 दिन में 600 रन बना सकता है इंग्लैंड: पोप
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ओली पोप ने कहा है कि उनकी टीम टेस्ट मैच में एक दिन में 500-600 रन तक बना सकती है। पोप ने तेज़ गति से रन बनाने की शैली 'बैज़बॉल' से पीछे हटने को नकारते हुए कहा कि यह उनका स्वाभाविक खेल है। उन्होंने कहा, "हम जितना हो सके उतना आक्रामक खेलना चाहते हैं।"