'बेटे के आश्रम में मेरे साथ गलत हो रहा' कहते दिखे अनिरुद्धाचार्य के पिता ने बयान पर दी सफाई
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पिता रामनरेश तिवारी ने बेटे के आश्रम में उत्पीड़न, बंधक बनाने, ज़मीन हड़पने और अभद्रता के आरोप लगाते हुए वीडियो सामने आने के बाद मामले में सफाई दी है। उन्होंने वीडियो को पुराना और एआई से एडिटेड बताया है। गौरतलब है, वायरल वीडियो में तिवारी 'बेटे के आश्रम में मेरे साथ गलत हो रहा' कहते दिखे थे।