'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...': गोविंदा के फिर कोमल के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता
अभिनेता गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक बार फिर स्पॉट किए जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।" सुनीता ने आगे कहा, "तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है कम-से-कम कपड़े तो ढंग के पहनो।"