'बेटे का शव चाहिए तो कफन के लिए ₹500 दो', MP में सरकारी अस्पताल पर आरोप के बाद जांच शुरू
ग्वालियर (एमपी) के सरकारी अस्पताल पर 19-वर्षीय एक युवक की मौत के बाद उसका शव देने के लिए परिजन से कफन के लिए ₹500 मांगने का आरोप लगा है। मृतक के मामा ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को इससे अवगत कराया और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल ने पोस्टमॉर्टम विभाग से जवाब तलब किया है।