'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर RJD का पलटवार, बिहार में लगा 'BJP से सटोगे तो कटोगे' का पोस्टर
आरजेडी के सह प्रवक्ता व पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने पटना (बिहार) में आरजेडी कार्यालय के बाहर 'बीजेपी से सटोगे तो कटोगे' लिखा पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में महंगाई, बेरोज़गारी व बीजेपी सरकार की कमियों को बताया गया है। इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।