'बंटवारा' के डायरेक्टर ने शबाना आज़मी के दावे को किया खारिज, सनी के मुस्लिम किरदार पर दी सफाई
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने शबाना आज़मी के 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के मुस्लिम किरदार के कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "यह बात मुझे समझ नहीं आती। क्या हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां दूसरी कम्युनिटी के हीरो को स्वीकार नहीं कर सकते?"