'बेड पर चलते हैं भाई', ट्रंप ने 'भाई से शादी' करने वाली मुस्लिम महिला सांसद का उड़ाया मज़ाक
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर का मज़ाक उड़ाते हुए कहा है, "मुझे लगता है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है जो गैरकानूनी है।" उन्होंने उनकी काल्पनिक बातचीत की नकल उतारते हुए कहा, "डॉर्लिंग...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। गुड नाइट भाई...चलो बेड पर चलते हैं।" ट्रंप ने आगे कहा, "क्या वह घिनौनी नहीं है?"