'बंद करो, दफा हो जाओ', अभिजीत दीपके और नेहा बोरा की पीसी में चिल्लाते हुए बोले लोग
दिल्ली में सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ लोगों ने चिल्लाते हुए 'बंद करो, दफा हो जाओ' कहा और हंगामा किया। इस दौरान दीपके ने कहा, "₹50-100 का नोट देकर इनको बाहर कर दीजिए, इसके लिए ही वे आएं हैं।" सीजेपी ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम से पहले पीसी की थी।