'बंदर पकड़ो, ₹600 पाओ', महाराष्ट्र सरकार का अनोखा फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश में कहा है कि बंदर पकड़ने वाले को ₹600 मिलेंगे। 22 अप्रैल को जारी गवर्नमेंट रेज़ॉल्यूशन के ज़रिए यह जानकारी दी गई। दरअसल, शहरों और गांवों में रिसस मकाक और लंगूरों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में वन विभाग ने 'कैश फॉर कैच' जैसी पहल शुरू की है।