'बेबी एबी' ने IPL में पकड़ा 'हैरतअंगेज़' कैच, वायरल हुआ वीडियो
'बेबी एबी' नाम से मशहूर सीएसके के डिवॉल्ड ब्रेविस ने आईपीएल-2025 में बुधवार को बाउंड्री-लाइन के पास पीबीकेएस के शशांक सिंह का 'हैरतअंगेज़' कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ब्रेविस दौड़ते हुए आए और कैच लेने के बाद दो बार बाउंड्री लाइन पार करने से पहले गेंद को हवा में फेंका। वह वापस आए और कैच पूरा किया।