'बेबी एबी' ने फिर खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में जड़ा सबसे तेज़ अर्धशतक

'बेबी एबी' के नाम से मशहूर 22 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डिवॉल्स ब्रेविस ने शनिवार को केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज़ अर्धशतक है। ब्रेविस ने तेज़ गेंदबाज़ ऐरन हार्डी के एक ओवर में 4 छक्के भी लगाए जिनमें 3 नो-लुक शॉट थे।

Load More