'बेबी ताजमहल' के नाम से जाना जाता है आगरा का एत्मादुद्दौला का मकबरा
आगरा के मोती बाग इलाके में स्थित एत्मादुद्दौला के मकबरे को 'बेबी ताजमहल' के नाम से जाना जाता है। पूरी तरह से संगेमरमर से बने इस मकबरे को मुगल शासक जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पिता मीर ग्यास के लिए बनवाया था जो शाहजहां के दरबार में मंत्री थे। मीर को बाद में एत्मादुद्दौला के नाम से जाना गया।